उत्तर प्रदेश

इशिका के शानदार खेल से यूपी ने जीती चैंपियनशिप

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीकॉम-आनर्स की छात्रा हैं इशिका शर्मा
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीकॉम-आनर्स की छात्रा इशिका शर्मा के शानदार खेल की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम 18वीं सीनियर नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप की विजेता बनने में कामयाब रही। अतिरिक्त समय में यूपी टीम की इशिका शर्मा ने बैक टू बैक गोल दागकर यूपी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की नेशनल रोल बॉल महिला टीम ने पुणे में आयोजित 18वीं सीनियर नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में भाग लिया था। फाइनल राउंड में यूपी की टीम का मुकाबला छत्तीसगढ़ की टीम से हुआ। शुरुआत में यूपी की टीम छत्तीसगढ़ की टीम से 1-0 से आगे थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ और यूपी की महिला खिलािड़यों ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और मैच 2-2 पर पहुंच गया। रोमांचक स्थिति में आ गये मैच के अतिरिक्त समय में यूपी टीम की इशिका शर्मा ने बैक टू बैक गोल दागे और मैच को 4-3 से खत्म कर यूपी को मेडल दिलाया।


यूपी रोल बॉल गेम फेडरेशन के चेयरमैन श्री राकेश कुमार त्यागी ने चैंपियन बनने वाली यूपी टीम को बधाई दी। यूपी टीम को विजेता बनने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इशिता शर्मा को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग के डीन डॉ सतीश कुमार सिंह और विभागाध्यक्ष पुनीत कुमार ने बधाई दी और भविष्य के लिए सुनहरा प्रदर्शन रखने के लिए प्रेरित किया। इशिका शर्मा आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीकॉम-आनर्स छात्रा है और स्टेट जूनियर रोल बॉल अंडर-14 टीम की कोच भी हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.