मेरठ

अंतिम संस्कार में मचा बवाल, मकानो और फसलों में लगाई आग

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा में सोमवार को विशु के अंतिम संस्कार के दौरान शामिल हुए कुछ लोगों ने बवाल मचा दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड को काबू करने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस की लोगों से धक्का-मुक्की भी हुई। भीड ने दूसरे समुय के लोगों के घरों में घुसकर खिडकियां तोडते हुए पथराव शुरू कर दिया और दूसरे समुदाय के मकानों और फसलों में आग लगा दी साथ ही धर्मस्थलों को भी निशाना बनाया गया। करीब एक घंटे तक यह सब चला। आपको बता दें कि जिस समय पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हुई उस समय दूसरे समुदाय के लोग वहां से भाग निकले। यहां तक कि महिलाएं और बच्चे भी कई घंटों तक खेतों में छिपे रहे और कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां पर चले गए। दहशत का आलम यह था कि हर तरफ चीख-पुकार मची हुुई  थी। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, भीड़ में कुछ ऐसे लोग शामिल थे जिन्होंने माहौल भड़काने की साजिश पहले से ही कर रखी थी और गमजदा लोगों को दूसरे समुदाय के प्रति उकसा दिया था। फिलहाल पुलिस उन सभी की जानकारी जुटा रही है जो अंतिम संस्कार के समय भीड़ में शामिल थे।

Nisha Pal

निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

5 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.