फीचर्ड

राजस्थान के पूर्व मंत्री अशोक चांदना के आपत्तिजनक बयान पर मचा बवाल

ब्यूरो राजस्थान

राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री रहे हिंडौली विधायक अशोक चांदना का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री के इस वीडियो में दिए गए बयान के बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। भाजपा नेता पूर्व मंत्री और हिंडौली विधायक अशोक चांदना को इस मामले पर जमकर घेर रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित कई भाजपा नेताओं ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर महिलाओं के प्रति कांग्रेस नेताओं की सोच पर आक्रोश जताया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन और सदन से बाहर निकाले जाने के बाद पार्टी के विधायक सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही रात गुजारी। सदन में धरने के दौरान विधायक जब आपस में चर्चा कर रहे थे। तब हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने चर्चा के दौरान कहा कि जिसको भी बड़ा नेता बनना होगा वो दबाएगी पैर। क्यों नहीं दबाएगी। 

आगे बढ़ाना होगा तो पैर दबाएगी। बड़े इनके चरण दबाने से ही बड़े बनते हैं। विधायक अशोक चांदना का यह वीडियो वायरल हो गया। बस फिर क्या भाजपा नेताओं ने अशोक चांदना को घेरना शुरू कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी इस वायरल वीडियो को लेकर अशोक चांदना को जमकर घेर रही है। इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व मंत्री की महिला विरोधी सोच। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजस्थान को घोषित कर चुके हैं मर्दों का प्रदेश। अब लड़की कैसे लड़े इनसे।

प्रियंका गांधी बताएं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि जिसको बड़ा नेता बनना है। वह पैर दबाएगी। 

नारी शक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं। आपको बता दें कि विधायक अशोक चांदना के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे अशोक चांदना ने विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले कहा कि ओछी मानसिकता को लेकर सवाल करने वालों को मैं जवाब नहीं देता, लेकिन माता बहनों के सम्मान को देखते हुए जवाब देना जरूरी है।

विधानसभा के धरने के दौरान बिस्तर लगाए गए थे। इस दौरान विधायक सुशील डूडी कुर्सी पर बैठी थी। तब एक विधायक ने कहा कि बहन जी आप घर चली जाइए। आप बुजुर्ग हैं। फिर एक विधायक ने कहा कि बहन जी थक गई तो कई महिला छोटी विधायक पैर दबा देगी। मैंने संस्कारों वाली बात कही। क्योंकि सुशीला डूडी बैंच पर लेटी हुई थी।

विधायक चांदना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आगे कहा कि राजनीति में इस प्रकार के वाकए होते रहते हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वायरल वीडियो को काट छांट कर भाजपा नेता अर्थ का अनर्थ कर देते हैं। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैंने इसका जवाब दिया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.