मनोरंजन

पारस की वजह से उर्फी को नहीं मिलाअनुपमा में रोल?

नई दिल्ली,टीवी शो अनुपमा में समर का रोल प्ले करने वाले एक्टर पारस कलनावत पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। अपकमिंग रियलिटी टीवी शो झलक दिखला जा 10 साइन करने की वजह से नाराज मेकर्स ने उनका अनुपमा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से शो से हटा दिया गया। शो में अनुपमा के छोटे बेटे का रोल प्ले करने वाले पारस कलनावत ने हाल ही में अनुपमा के रिएक्शन के बारे में बताया था और अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।

वरना अनुपमा में काम कर रही होतीं उर्फी?
पारस कलनावत ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और उनके उस बयान का जवाब दिया जिसमें उर्फी ने कहा था कि पारस बहुत ज्यादा पॉजेसिव हैं। कम ही लोग जानते हैं कि अनुपमा फेम एक्टर पारस कलनावत और उर्फी जावेद काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे हैं और बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ये दोनों एक्टरमेरी दुर्गा टीवी शो में एक साथ काम करते नजर आए थे।

‘मैं किसी के प्रति बुरी भावनाएं नहीं रखता’
हालिया इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा था कि पारस बहुत पॉजेसिव हैं और उन्होंने अनुपमा के मेकर्स से कहा था कि वह उर्फी को शो में ना लें। अब उर्फी जावेद के सवालों पर पारस कलनावत ने कहा, ‘इस सब बारे में पलटवार करने के लिए मुझमें एक तरह का गुस्सा होना चाहिए। लेकिन मैं किसी के प्रति भी बुरी भावनाएं नहीं रखता हूं।’

पारस बोले- मुझे इस सबसे फर्क नहीं पड़ता
पारस कलनावत ने कहा, ‘अगर मुझे किसी से दिक्कत है तो मैं आगे आकर उस इंसान से बात करूंगा, बजाए उस इंसान के बारे में कुछ बुरा बोलने के। जब मैं लोगों को मेरे बारे में बुरा बोलते हुए देखता हूं तो मैं इसे बहुत शांत ढंग से स्वीकार करता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि अगर इस इंसान को मुझे बुरा-भला बोलने में खुशी मिल रही है तो क्यों ना मैं इसकी खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढ लूं। ये सारी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करती हैं।’

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.