मनोरंजन

उर्फी जावेद बोलीं- मैं एक दिन कपड़े ही नहीं पहनूंगी

मुंबई , उर्फी जावेद बिंदास कपड़े पहनने के साथ बेबाक बयान भी देती हैं। रीसेंटली वह अपने नए आउटफिट में निकलीं तो मीडिया और पपराजी ने उन्हें फोटोज क्लिक करने के लिए घेर लिया। उनसे जब कपड़ों के बारे में पूछा गया तो बोलीं कि वह एक दिन कपड़े ही नहीं पहनेंगी।

उर्फी ने बताया कि वह ऐसे आउटफिट्स लोगों को सरप्राइज देने के लिए नहीं बल्कि अपनी पसंद की वजह से पहनती हैं। उर्फी ने स्काई ब्लू वन पीस ड्रेस पहन रखी थी जिसमें फ्रंट कट्स थे। उनकी हेयरस्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

ऑडिएंस को सरप्राइज देने के लिए नहीं पहनती
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। लोग भले ही उन्हें ट्रोल करें लेकिन इग्नोर नहीं कर पाते। यही वजह है कि वह बीते दिनों सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन्स की लिस्ट में शामिल हुई हैं। उर्फी जावेद का रीसेंट लुक भी चर्चा में है। वह अपने नए लुक में बाहर निकलीं और मीडिया को पोज दिए।

अपने कपड़ों से लोगों को सरप्राइज देने के सवाल पर उर्फी ने कहा, मैं एक दिन कपड़े पहनूंगी ही नहीं। बात ही खत्म हो गई। क्या बोलूं यार। मैं जो भी पहनती हूं वो…ऐसा नहीं है कि मैं ऑडिएंस को सरप्राइज देने के लिए पहनती हूं। मुझे जो पसंद आएगा मुझे बस वो पहनना है। ये भी देखें: उर्फी जावेद ने की बोल्डनेस की हदें पार, पहना ऐसा आउटफिट कि आपकी आंखे भी हो जाएंगी चार

बिग बॉस ओटीटी के बाद नहीं मिला कोई शो
उर्फी के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल भी किया गया है। हालांकि उर्फी कई बार कह चुकी हैं कि अब इस ट्रोलिंग का फर्क नहीं पड़ता। वह कई बार लोगों को पलटकर जवाब भी दे चुकी हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो उर्फी जावेद को लास्ट टाइम बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। वह शो में कुछ दिनों ही रुक पाई थीं।

शो में भी उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई थी और पॉलीथीन से ड्रेस बनाकर पहनी थी। उसके अलावा उर्फी फिलहाल उर्फी किसी शो में नजर नहीं आईं। वह अपने अजब-गजब आउटफिट्स को ही लेकर चर्चा में रहती हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.