Categories: विदेश

अमेरिका ने अल-शबाब के दो आतंकी मार गिराए

वाशिंगटन, अमेरिका ने सोमालिया में हवाई हमला कर अल कायदा से संबद्ध आतंकवादी समूह अल-शबाब के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। अमेरिका-अफ्रीका कमांड ने यह जानकारी दी है। कमांड के मुताबिक यह दोनों आतंकी 17 जुलाई के हमले में मारे गए ।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवादी संगठन अल-कायदा के जो धड़े सक्रिय हैं, अल-शबाब उन्हीं में से एक है। कोई इसे नाइजीरिया के बोको हराम या फिर पाकिस्तान स्थित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के बरक्स देख सकता है।

मुख्य तौर पर सोमालिया स्थित इस आतंकी संगठन का पूरा नाम हरकत अल-शबाब-अल मुजाहिदीन है। केन्या से लगती सोमालिया की दक्षिणी सीमा पर इसका वर्चस्व है। इस संगठन में आतंकवादियों की तादाद करीब 15 हजार है।

अल-शबाब खुद को इस्लाम के दुश्मनों के खिलाफ जिहाद करने का दावा करता है। यह शरिया कानून की वकालत करता है। संगठन में नेतृत्व का जो ढांचा है उसमें कई नस्लों के लोग हैं। लेकिन अफगानिस्तान और इराक में प्रशिक्षित लड़ाकों की अधिकता है। अमेरिका ने इस संगठन के कई खूंखार आतंकवादियों पर भारी-भरकम इनाम घोषित किया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.