बॉडी स्क्रब के लिए अनानास का करें इस्तेमाल
अनानास एक बहुत ही सेहतमंद फल है। इससे केवल आपके स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा को भी फायदा होता है। वैसे तो अनानास के छिलके को हम अक्सर फेंक देते हैं लेकिन ये आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। आप सभी को बता दें कि यह विटामिन सी और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसी के साथ यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल बॉडी स्क्रब के रूप में किया जा सकता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। इसी के साथ यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
इसके अलावा यह झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और ये त्वचा को जवां और मुलायम बनाने में मदद करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप अनानास के छिलकों का इस्तेमाल करके बॉडी स्क्रब कैसे बना सकते हैं?
अनानास से बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको 1 कप अनानास का छिलका, ½ कप सफेद चीनी और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी। अपना ग्राइंडर लें और 1 कप अनानास के छिलके को पीस लें। इसे बाउल में निकालें, चीनी और गुलाब जल डालें और मिलाएं। अब त्वचा पर स्क्रब लगाएं, धीरे से इसे त्वचा पर स्क्रब करें। वहीं इसके बाद साफ पाने से धो लें।
काले धब्बे हटाता है- दाग-धब्बों का हटाने के लिए अनानास के छिलके से बने बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। इसी के साथ काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।
अनानास के छिलके में ऐसे गुण होते हैं जो इसे नेचुरल एक्सफोलिएटर बनाते हैं। एएचए (अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड) से भरपूर अनानास मृत त्वचा कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करता है। जी हाँ और यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। इसी के साथ ये त्वचा को मुलायम बनाता है और फ्रेश रखता है।
विटामिन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण हमे इस परेशानी को झेलना पड़ता है। पोषक तत्व प्रदान करने और नाखूनों को साफ रखने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए भी आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक्सफोलिएटिंग स्क्रब आपको मृत त्वचा और अन्य प्रदूषणकारी एजेंटों से छुटकारा दिलाएगा। ध्यान रहे स्क्रब लगाने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी में भिगो लें।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.