Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana: ऑनलाइन करें अस्थि विसर्जन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana: हरिद्वार में अस्थि विसर्जन करवाना हर किसी की चाह होती है लेकिन कई बार देश से बाहर रहने के चलते या फिर किसी अन्य विपरीत परिस्थिति के चलते परिजन ऐसा नहीं कर पाते। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने मुक्ति योजना (Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब आप देश विदेश में कहीं भी रहे लेकिन अपने परिजनों व निकट संबंधियों की अस्थियों का विसर्जन ऑनलाइन बुकिंग के तहत ही करवा सकेंगे।
दोस्तों Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana में जो भी व्यक्ति ऑनलाइन बुकिंग कराएगा उसके लिए उसे $100 का संस्कार शुल्क देना होगा लेकिन जो लोग फिलहाल देश में रह रहे हैं और वह इस तरह का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए भी कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप बुकिंग करेंगे तो भुगतान के बाद आपके प्रियजन के अस्थि के विसर्जन का लाइव वीडियो भी आपको दिखाया जाएगा।
अस्थि विसर्जन के लिए परिजनों को कूरियर से अस्थियां हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana) के पते पर भिजवानी होगी। इसके बाद अकादमी परिजनों के पंडों से संपर्क कर अस्थि विसर्जन कराएगी। इस योजना के लिए अकादमी ने करीब 4.25 लाख रुपये का बजट तैयार किया है।
परिजनों को अस्थि विसर्जन के लिए संस्कृत अकादमी (Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana) की ओर से बनाए जा रहे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही पोर्टल पर अकादमी की ओर से परिजनों को संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
दोस्तों सनातन परंपरा में अस्थि विसर्जन का विशेष महत्व है इसलिए संस्कृत अकादमी ने यह विशेष सुविधा (Uttarakhand Sankrit Academy Mukti Yojana) शुरू की है। अकादमी ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी के लिए ब्रोशर को भी उपलब्ध कराया है जिसमें तीन भाषाओं में पूरी जानकारी लिखी हुई है। संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ आनंद भारद्वाज के अनुसार हिंदी अंग्रेजी और संस्कृत में फिलहाल यह जानकारी उपलब्ध है।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.