देश

बागवानी उत्पादों पर वैश्विक व्यापार मेला शुरू

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौरान कृषि एवं प्रसंस्करित खाद्य उत्पादों की निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने के लिए, एपीडा ने बृहस्पतिवार को एक आनलाइन वैश्विक व्यापार मेले की शुरुआत की जिसमें दुनिया भर को कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यहां बताया कि बागवानी उत्पादों का यह व्यापार मेला 29 मई तक चलेगा। मेले में विश्व के प्रमुख आयातकों के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में उगाए गए अनूठे फल, सब्जियां और फूलों को प्रदर्शित किया गया है। आनलाइन प्लेटफॉर्म पर 471 से अधिक निर्यातकों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया है। अभी तक 543 आगंतुक और आयातकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई है।

ताजी सब्जियों, ताजे आम, अनार और अंगूर और अन्य ताजे फलों के उत्पादक या निर्यातकों ने अपने उत्पादों को विश्व भर के मौजूद आयातकों के लिए प्रदर्शित किया है। मेले में भारत, सिंगापुर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, नाइजीरिया, बहरीन, इज़राइल, सूरीनाम, अफगानिस्तान, जापान, आइसलैंड, मालदीव और ब्रुनेई के कारोबारी भाग ले चुके हैं।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

12 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.