देश

प्रमोद तिवारी बोले, किसानों पर की जा रही बर्बरता ईस्ट इंडिया कम्पनी को दे रही मात

मथुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने आज कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में किसानों पर की जा रही बर्बरता ईस्ट इंडिया कम्पनी को भी मात दे रही है। कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण किसान आंदोलन पर वाटर कैनन का प्रयोग, किसानों की अपनी मांग मनवाने के लिए कड़कती ठंड में खुले आसमान तले बैठना और इसके बाद भी तीनो कानूनो को वापस न लेना किसान के प्रति की जा रही बर्बरता की इंतहां है।

उन्होंने तत्काल तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार किसान के साथ बैठकर उनकी मांग के अनुकूल नये कानून बनाए तो कांग्रेस पार्टी भी उसका समर्थन करेगी। उन्होने सवालिया लहजे में कहा कि वैक्सीनेशन की सामान्य प्रक्रिया को इवेन्ट क्यों बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी आदत से मजबूर हैं।

पहले भी नोटबन्दी, जीएसटी और यहां तक कोविद 19 पर नियंत्रण करने को भी उन्होंने इवेन्ट बनाया था थाली बजवाई थी मगर कुछ भी नही कर पाए। 18 दिन में महाभारत हो गया था और 20 दिन से अधिक समय में ये कुछ भी नही कर पाए। इनको कोरोना के मामले में खुद कहने की जगह किसी वैज्ञानिक से कहलाना चाहिए था क्योंकि इनकी विश्वसनीयता कम हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब सेावियत रूस, ब्रिटेन आदि के शीर्ष नेता अपने देश की वैक्सीन को लगवा रहे हैं तो प्रधानमंत्री या उनके मंत्रिमण्डल के सदस्य क्यों नही लगवा रहे हैं।

इससे विश्वसनीयता बढ़ेगी और जब वे नही लगवा रहे हैं तो लोगों के मन में संदेह उत्पन्न होता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर वैसे तो कानून पहले ही बन चुका है हकीकत यह है कि कोरोना वायरस के नियंत्रण में सरकार की विफलता, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि आगामी चुनावें में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी और उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.