सुल्तानपुर

Sultanpur News: 25 अक्टूबर से होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

Sultanpur News: लखनऊ से छपरा के बीच 25 अक्तूबर से रेलवे की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इसका स्टापेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा। अप व डाउन ट्रेन से सफर करने के लिए पहले दिन एसी चेयर कार में कुल 39, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लॉस में मात्र छह लोगों ने रिजर्वेशन कराए हैं। ट्रेन में लखनऊ से छपरा जाने के लिए एसी चेयर कार में 355 सीटें खाली हैं। वहीं छपरा से आने के लिए 427 सीटें खाली हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टापेज सुल्तानपुर जंक्शन पर होने से जिले वासियों को कम समय में छपरा तक की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसमें काफी सीटें खाली चल रही हैं। ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के लिए रेलवे ने सीटों की उपलब्धता की जानकारी 20 अक्तूबर को सार्वजनिक की थी। उस समय लखनऊ से छपरा के लिए जाने वाली वंदेभारत डाउन एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में 385 सीटें खाली थीं। महज 30 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है। बुधवार तक इस कोच में 355 सीटें खाली थीं।

छपरा से लखनऊ को आने वाली वंदे भारत अप एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में 20 अक्तूबर तक 434 सीटें खाली थीं। इसमें सात लोगों ने रिजर्वेशन करवाया। एग्जीक्यूटिव क्लास में 20 अक्तूबर को 43 सीटें उपलब्ध थीं।

25 अक्तूबर से सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर स्थानीय यात्रियों को रास नहीं आ रहा है। यात्रियों का कहना है छपरा से सुल्तानपुर तक का एसी चेयरकार का किराया 1,050 रुपये है। एग्जीक्यूटिव क्लॉस का भाड़ा 2,090 रुपये है। ट्रेन में कम दूरी के स्टेशनों के बीच यात्रा करने की सुविधा नहीं रहेगी।

वंदेभारत अप व डाउन एक्सप्रेस के स्टापेज का शेड्यूल मिल चुका है। आरक्षण केंद्र से रिजर्वेशन भी किया जा रहा है। अभी सीटें खाली चल रही हैं। लोग आसानी से इसमें रिजर्वेशन करा सकते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.