देश

देश के वीर सैनिकों को किया सल्यूट, सुनाई कई कहानियां

स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट एवंयूथ क्लब मेंबर्स छतरपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के आयोजनों के जरिए बच्चों एवं मौजूद लोग लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। इस दौरान कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आन बान और शान यानी कि तिरंगे को सदैव ऊंचा बनाए रखने की कसमें खाई।

कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में यहां रहने वाले प्रत्येक वर्ग का समान सहयोग है। भारत की एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्न प्रकार के धर्मों के लोग रहते हैं और एक दूसरे से प्रेम करते हैं। आज हम सभी 75 वर्ष पूर्ण कर 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और यह हम सभी लोगों के लिए बहुत ही सुखद अनुभव है।

इस दौरान नृत्य, कविता,  गायन, दौड़ और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां लोगों को दी।

मुख्य अतिथि मेजर जनरल रंजीत सिंह ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही भारत माता की आन बान और शान को बचाने में पूर्ण रूप से सक्षम है और मौका पड़ने पर अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे में हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि अपने अपने निजी स्तर पर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें ताकि बॉर्डर पर तैनात जांबाज सैनिकों को भी यह भरोसा हो कि हमारे देश का एक-एक नागरिक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Archana Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.