शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दाम बेकाबू
मंडियों में टमाटर ₹100 किलो, परवर ₹140 किलो तक पहुँचा
सुइथाकला/शाहगंज। शादी-विवाह का लगन शुरू होते ही सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। स्थानीय बाजारों और मंडियों में लोग महंगाई से परेशान हैं। बुधवार को मंडियों में टमाटर ₹100 किलो, परवर ₹140 किलो, नई आलू ₹40 किलो और हरी धनिया ₹120 किलो तक बिका। वहीं फूलगोभी का एक नग ₹25 में विक्रय हुआ।
गांवों के छोटे बाजारों से लेकर बड़ी मंडियों तक सब्जियों के बढ़ते दामों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार महंगी होती हरी सब्जियां गरीब परिवारों के सामने बड़ी चुनौती बन गई हैं। शादी-विवाह के सीजन में बढ़ते दामों से गरीब परिवारों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.