नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने तिलपता गांव के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दान पात्र से चोरी करने वाले चोर को आज गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने दान पात्र से चोरी की गई रकम बरामद की है। यह चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अक्षय भाटी ने 27 मार्च को थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तिलपता गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखी नगदी आदि चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सूरजपुर पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर संतोष पुत्र नीरू निवासी जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मौजूदा समय में थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित संतोष नगर कॉलोनी के झुग्गी झोपड़ी में रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 27 वर्ष है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके पास से दान पात्र से चोरी किए गए 1434 रुपए नगद बरामद हुआ है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.