मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और अनन्या की लाइगर अगले साल 1 अप्रैल को आएगी?

विजय देवरकोंडा दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं। यही वजह है कि हर कोई उनके साथ काम करने के लिए लालायित रहता है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की विजय के साथ काम करने की मुराद पुरी हो चुकी है। वह उनके साथ फिल्म लाइगर में काम रही हैं। फैंस काफी समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि यह फिल्म अगले साल 1 अप्रैल को दर्शकों के बीच आएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और अनन्या की लाइगर अगले साल 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लाइगर की टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म को पहले इस साल सितंबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसमें देरी हुई। अब मेकर्स रिलीज डेट को फाइनल करने की योजना बना रहे हैं।

फिल्म को प्रोड्यूसर करण जौहर निर्मित कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ विजय बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उन्हें अर्जुन रेड्डी, डिअर कॉमरेड और नोटा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। लाइगर उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। पहली बार विजय और पुरी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में विजय और अनन्या भी पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

फिल्म में विजय एक फाइटर बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को पांच भाषाओं हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। लाइगर में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय और विष्णु रेड्डी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

इस फिल्म में मशहूर बॉक्सर माइक टायसन दिखाई देंगे। धर्मा प्रोडक्शंस ने एक टीजर वीडियो शेयर किया था, जिसमें टायसन की झलक दिखी थी। इस टीजर वीडियो में मेकर्स ने बताया था कि वे इस प्रोजेक्ट में टायसन को शामिल करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब टायसन भारत में बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। टायसन को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चर्म पर होगा।

यदि लाइगर 1 अप्रैल को रिलीज होती है, तो इसका क्लैश आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट से होगा। यह फिल्म भी 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 8 अप्रैल को आने वाली कंगना रनौत की धाकड़ से भी लाइगर का टक्कर होगा।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

13 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

14 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

14 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.