विजेथुआ महोत्सव का आयोजन 10 अक्टूबर से
कादीपुर/सुलतानपुर। पूर्वांचल की प्रसिद्ध पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ महावीरन धाम में इस वर्ष का भव्य महोत्सव 10 अक्टूबर से आरंभ होगा। चित्रकूट पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज 10 से 18 अक्टूबर तक भक्तों को वाल्मीकि रामायण का रसपान कराएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के आयोजक सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी ने कादीपुर नगर पंचायत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि 10 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दीपोत्सव और जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दिन प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
श्री तिवारी ने आगे कहा कि इस अवसर पर पूर्वांचल की 11 विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को भी जोड़ा। स्वामी जी ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव में वह स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे और उनकी कोशिश होगी कि प्रधानमंत्री महोत्सव में शामिल हों।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में हर्ष और उत्सुकता बनी हुई है। पत्रकार वार्ता में नगर पंचायत कादीपुर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, राम विनय सिंह, विजयधर मिश्र, रितेश दूबे, अंबरीश मिश्र, प्रदीप दूबे, प्रवीण तिवारी, विपुल पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.