मुंबई। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर बज तो खूब बना लेकिन सिनेमाघरों तक दर्शक उस संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं जिसकी उम्मीद थी। तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं और अभी तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। शनिवार की अपेक्षा रविवार के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखी गई। फिल्म को सफल होने के लिए इसे आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
दशहरा की छुट्टी पर हैं निगाहें
‘विक्रम वेधा’ के लिए वीकडेज आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि दशहरा (5 अक्टूबर) की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। मास एंटरटेनमेंट की फिल्म होने के बावजूद पहले दिन से ‘विक्रम वेधा’ के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या उतनी नहीं पहुंची। ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद जता रहे हैं कि दशहरा पर इसका बिजनेस बढ़ना चाहिए।
उम्मीद से कम रहा ‘विक्रम वेधा’ का बिजनेस
तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने रविवार को 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक 36.94 करोड़ जुटा लिए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘विक्रम वेधा ने अपने पहले वीकेंड में उम्मीद से काफी कम कलेक्शन किया। वीकडेज में इसे अच्छा करने की जरूरत है। दशहरा पर बिजनेस बढ़ना चाहिए। शुक्रवार को फिल्म ने 10.58 करोड़, शनिवार को 12.51 करोड़, रविवार को 13.85 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने 36.94 करोड़ का कलेक्शन किया है।’
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.