Village Balmau Mahuari: सुल्तानपुर की कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के बौढ़िया बालमऊ गांव में हर साल लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश यादव एवं समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाता है।
इस आयोजन में दूर-दूर से प्रतियोगी आते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार विजय हासिल में पूरी ताकत लगाते हैं। मगर यह तो खेल है साहब… किसी न किसी को तो हारना ही है… लिहाजा यहां भी ऐसा ही कुछ हुआ… प्रतापगढ़ के रहने वाले दिलशाद ने इस बार लंबी कूद में बाजी मारी….
आपको बता दें कि Village Balmau Mahuari में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का होना गांव की मिट्टी को एहसास कराता रहता है। धार्मिक आयोजन हो या फिर परम्परागत खेल कूद प्रतियोगिता, यहां के लोग हर प्रकार से देहाती वातावरण को एकदम झक्कास बनाकर रखते हैं। आयोजन में एक दशक पूरा करने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश यादव ने ई-रेडियो इंडिया से बातचीत में क्या कहा आप भी सुनिये…
Village Balmau Mahuari में आयोजित लम्बी कूद प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जनपदों से कुल 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें प्रतापगढ़ के रहने वाले दिलशाद ने 25 फिट से अधिक की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वतीय व तृतीय स्थान पर प्रतापगढ़ के ही रहने वाले क्रमश: हिमांशु धुरिया व विकास रहे। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सोम धुरिया एवं धीरज यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
Village Balmau Mahuari के कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर पंकज यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अतुल सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव उर्फ गुड्डू कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह व विपिन यादव, रेफरी डब्बू सिंह व संचालन संतोष यादव ने किया। इस दौरान अरुण तिवारी, बिपिन मिश्र अजय तिवारी, अमरदेव यादव, रामसागर यादव, राम आसरे यादव, पप्पू पाल, शेष नाथ, लक्ष्मण, प्रमोद पाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
देहाती मिट्टी की खुशबू और हमारे पुराने खेलों से वर्तमान युवाओं को जोड़े रखने के लिए आयोजक मंडल का आभार… और ई-रेडियो इंडिया की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं… ई-रेडियो इंडिया के लिए दीपक प्रेमी की विशेष रिपोर्ट…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.