विशेष

ग्रामदेवता पानबाबा महोत्सव 2025: भक्तिभाव और जनसहभागिता का अद्भुत संगम

काशीपुर। ग्रामदेवता पानबाबा धाम पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन “ग्रामदेवता पानबाबा महोत्सव 2025” का आयोजन पानबाबा सेवा ट्रस्ट काशीपुर के तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से अत्यंत सफल और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

महोत्सव का शुभारंभ 4 नवम्बर 2025, मंगलवार को अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ से हुआ। पूरे दिन भक्ति संगीत और कीर्तन के साथ वातावरण राममय बना रहा। शाम को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अगले दिन 5 नवम्बर 2025, बुधवार को हवन, पूर्णाहुति एवं मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और ग्रामदेवता पानबाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पानबाबा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्र (सिंदू), सचिव तांत्रिकाचार्य रविंद्र महाराज जी, तथा कोषाध्यक्ष ऋषिदेव मिश्र (अध्यक्ष) के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग गिरजाशंकर मिश्र (बाबा), सत्यजीत मिश्र (पिन्टू), दीनानाथ मिश्र (लक्ष्मण), राजेन्द्र कुमार, अजीत मिश्र (बुद्धू), पंकज सिंह, गौरव कुमार मिश्र, एवं सुरजित मिश्र (गोलू) ने दिया।

भक्तों ने बताया कि पानबाबा धाम की यह पवित्र भूमि अब धीरे-धीरे एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। हर वर्ष यहां भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन की घोषणा की।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.