उत्तर प्रदेश

खराब ऑक्सीमीटर से कर रहे थे विमलेश की जांच

कानपुर। कानपुर के रोशन नगर में आयकर अधिकारी विमलेश कुमार के शव को डेढ़ साल तक घर पर रखने के मामले में बुधवार को पुलिस ने घर पहुंचकर जांच की तो पाया कि जिस ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल परिवार वाले विमलेश पर कर रहे थे वह खराब था। जिससे उसकी रीडिंग गलत आ रही थी। पुलिस का मानना है कि पुत्र मोह में माता-पिता को अंधविश्वास ने जकड़ा था। अन्य परिजन भी उनकी हां में हां मिलाने लगे।

किसी भी तरह की साजिश की आशंका नहीं है। वहीं, परिजनों ने अपनी बात दोहराई और कहा कि विमलेश की सांसें चल रही थीं, वह जीवित था, अब भी इसपर यकीन है। एडीसीपी पश्चिम लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम दो घंटे की तहकीकात के बाद दोपहर दो बजे लौटी। जांच में स्पष्ट हुआ कि परिवार वालों ने विमलेश के शव पर किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया था।

मां रामदुलारी और पिता रामऔतार ने बताया कि वह हर रोज गंगाजल से उसका शरीर साफ करते थे। जब जांच अधिकारी ने पूछा कि विमलेश का शरीर हरकत करता था या नहीं।
तब उन्होंने कहा कि ऐसा लगता था कि सांस चल रही है लेकिन कोई हरकत नहीं करता था। दावा किया कि जब पुलिस व मेडिकल टीम उसको ले जा रही थी तब भी उसकी धड़कन चल रही थी।
सब कह रहे थे तो हमने भी मान लिया
एडीसीपी ने विमलेश की पत्नी मिताली से जब पूछा कि क्या तुमको पता था कि विमलेश की मौत हो चुकी है? इस पर मिताली ने कहा कि मालूम तो था लेकिन जब सब कह रहे थे कि वह जिंदा है तो मैंने भी मान लिया था। विमलेश के दफ्तर को उन्होंने ही दो पत्र भेजे। पहले में मौत की सूचना दी तो दूसरे में परिजनों के कहने पर तबीयत खराब होने की बात लिखी थी।

विमलेश के भाई दिनेश ने बताया कि जब विमलेश का शव घर आया था तो एक रिश्तेदार उनके सीने पर सिर रखकर रो रहा था। तभी उसने उनके जिंदा होने की बात कही थी। उन्होंने इलाज पर लाखों खर्च की बात भी कही।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.