देश

विनेश फोगाट बनेंगी कांग्रेस की ढाल, विधानसभा चुनाव में ठोकेंगी ताल

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक, बजरंग पुनिया को विधानसभा का टिकट मिल सकता है।

इसके अलावा चर्चा है कि विनेश फोगाट भी चुनाव में उतर सकती हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश को दादरी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. इन चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं।

27 अगस्त 2024 को हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में विनेश फोगाट ने राजनीति में आने को लेकर कहा था कि वह इसे लेकर दबाव में हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने बुजुर्गों से इस बारे में सलाह-मशविरा करेंगी. विनेश ने कहा था कि जब उनका मन स्थिर और साफ होगा तब वह सोचेंगी कि आगे क्या करना है।

सूत्रों के मुताबिक,  बजरंग पूनिया ने कांग्रेस से बादली सीट की मांग की थी, लेकिन वहां पहले से कांग्रेस के सीटिंग विधायक होने की वजह से बजरंग को बहादुरगढ़ और भिवानी का विकल्प दिया गया है. बादली सीट से कुलदीप वत्स कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं. ब्राम्हण आबादी वाले इस इलाके में कांग्रेस किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है इसलिए ब्राम्हण नेता कुलदीप वत्स को दोबारा टिकट दिया गया है. इसके साथ ही बजरंग से कहा गया है कि वह प्रदेश के किसी भी जाट बाहुल्य इलाके से चुनाव लड़ सकते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

पटना में अमित शाह का बड़ा बयान

पटना में राज्यसभा नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि बिहार…

5 hours ago

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव

Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज पटना:…

6 hours ago

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

1 day ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

2 days ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

2 days ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

2 days ago

This website uses cookies.