धर्म

विश्वकर्मा जयंती आज, करें पूजा मिलेगी सफलता

संयोग से इस बार अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा एक साथ 17 सितंबर मंगलवार को मनाई जाएगी।मकर संक्रांति की तरह विश्‍वकर्मा पूजा की तारीख भी तय होती है। क्‍योंकि यह दोनों ही त्‍योहार की तारीख सूर्य के गोचर से तय होती है।आमतौर पर हर साल 17 सितंबर को ही विश्‍वकर्मा पूजा पर्व मनाया जाता है।विश्‍वकर्मा जयंती की तारीख सूर्य के गोचर से तय होती है।जिस दिन सूर्य गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन विश्‍वकर्मा पूजा की जाती है। आमतौर पर 17 सितंबर को ही सूर्य कन्‍या राशि में प्रवेश करते हैं। लेकिन इस साल सूर्य का कन्‍या राशि में प्रवेश 16 सितंबर  की शाम 7 बजकर 29 मिनट पर होगा। चूंकि विश्‍वकर्मा पूजा दिन में की जाती है। इसलिए उदया तिथि के आधार पर इस साल भी विश्‍वकर्मा पूजा या जयंती 17 सितंबर को ही मनाई जाएगी।विश्वकर्मा पूजा की बात करें तो इस दिन कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। उन्हें सृष्टि का पहला इंजीनियर माना जाता है। मान्‍यता है कि भगवान शिव का त्रिशूल और भगवान कृष्‍ण का सुदर्शन चक्र भी भगवान विश्‍वकर्मा ने ही बनाया था। हर साल कन्‍या संक्रांति के दिन को यंत्रों के देवता विश्वकर्मा के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही इस दिन सूर्य देव की भी पूजा करना चाहिए, उन्‍हें अर्घ्‍य देना चाहिए।इससे कारोबार में बरकत होती है और कामों में सफलता मिलती है।

यह है महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माने जाते है। इसलिए सनातन धर्म में विश्वकर्मा जयंती को खास महत्व दिया गया है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। विशेष तौर पर इस दिन औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है।विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कारोबार में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है।इस दिन मशीन, वाहन, यंत्र और कारखाना की पूजा आराधना की जाती है। भगवान विश्वकर्मा की अनुकम्पा से कारखाने मे लगी मसीनें खराब नहीं होती है और कार्य मे उन्नति होती है।

विश्‍वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त

विश्‍वकर्मा पूजा के दिन भद्रा काल भी लग रहा है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में ही पूजा करें क्‍योंकि भद्रा काल में पूजा नहीं की जाती है। इस साल विश्‍वकर्मा पूजा के लिए शुभ मुहूर्त  मंगलवार को सुबह 06 बजकर 07 मिनट से लेकर 11 बजकर 43 मिनट तक है।यानी भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के लिए करीब साढ़े 5 घंटे का समय मिलेगा।

विश्वकर्मा पूजा विधि

भगवान विश्वकर्मा पूजा के दिन विधि विधान के साथ उनकी पूजा आराधना करने से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन सबसे पहले स्नान आदि कर पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करके उसे शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और लाल रंग के कुमकुम से एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इस दौरान भगवान गणेश का स्मरण करें और फिर शोडॉपउपचार विधि से पूजा करे। इस विधि से पूजा करने से भगवान विश्वकर्मा प्रशन्न होते है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.