देश

धर्म-जात-बिरादरी से ऊपर उठकर मुद्दों पर करें वोट: आप

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में मेनिफेस्टो टीम के साथ पत्रकार वार्ता में कहा कि AAP प्रदेश में खुशहाली के सपने को जमीन पर सच करके दिखाने के लिए चुनाव में उतरी है। उसने प्रदेश के हजारों लोगों से मिले सुझावों और उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए जो मेनिफेस्टों तैयार किया है उसमें महिलाओं, बुजुर्गों, बेरोजगारों, व्यापरियों, किसानों, सभी जाति-सम्प्रदायों का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार बनने पर खासकर शिक्षा पद्धति में सुधार, आधुनिक अस्पतालों के निर्माण, गरीबी को दूर करने, युवाओं का कौशल विकास करने, उनको रोजगार देने, महिला सशक्तिकरण के लिए बड़े प्रयास किये जाने आदि को शामिल किया है।

पत्रकारवार्ता में वैभव महेश्वरी आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो कमेटी के साथी हरिशंकर पाण्डेय, प्रोफेसर डीएनएस यादव और चार ओर अन्य साथी जिनको मेनिफेस्टों बनाने की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सौंपी गई थी मौजूद रहे। वैभव महेश्वरी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में ऐसा सब कुछ है जो देश के अन्य प्रदेशों से यूपी को सर्वश्रेष्ठ बना सके। युवाओं में इतना टैलेंट हैं जो उनको बेहतर स्थान दिला सके। उन्होंने जनता से कहा कि कमी बस एक है कि साफ नियत सरकार को एक मौका मिलने दिया जाए। जिसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा कहा जाता है कि हस प्रदेश में मुद्दों पर वोटिंग हो नहीं सकती है। जात-विरादरी चलती है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अह्वान किया कि इस बात को गलत साबित करके दिखाना बहुत जरूरी है कि यहां धर्म और जाति के ऊपर उठकर भी कुछ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दूसरी बात इस मेनिफेस्टों को जारी करने के बाद भी कई ई-मेल आए हैं कि यह मुद्दा रह गया है। तो मैं कहना चाहता हूं कि उनके सुझाव को हम जोड़ने, उनका समाधान करने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। इन सुझावों को शामिल करके अंतिम स्वरूप वापस जल्द मेनिफेस्टों को प्रदान किया जाएगा। वैभव महेश्वरी ने कहा कि ये बहुत चुनौती पूर्ण काम था क्योंकि उत्तर प्रदेश के अंदर समस्याओं का अम्बार है। जिसकी जिम्म्दार रही हेँ यहां की सभी पूर्व सरकारें। चार प्रमुख पार्टियां जो यहां चुनाव लड़ रही थी।

उन सभी की सरकारें यहां किसी न किसी दौर में सरकार में रहीं और कई कई बार रहीं लेकिन आज उत्तर प्रदेश में हालात यह है कि भुखमरी में नम्बर वन, अशिक्षा में, गरीबी में, लॉ एण्ड आर्डर में हर प्रकार से प्रदेश की हालत बहुत खराब है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का जो पदार्पण इस प्रदेश के अंदर हुआ है वो एक नई उम्मीद जगाता है। जिसने आते ही शिक्षा की बात करी, बिजली बिल की बात करी, कानून व्यवस्था की बात करी घोटालों को खत्म करने की और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करी। लोगों को इंतजार था कि आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टों आएगा तो उसके अंदर क्या क्या होगा। तो कल जैसा कि आपको बताया था कि हमें यह कहते हुए कोई झिझक नहीं है कि हम इसे बनाने के लिए सक्षम नहीं थे। साथियों की राय थी जनता से सुझाव मांगे जाएं कि किन समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है। हजारों से ज्यादा ईमेल, बहुमूल्य सुझाव हमें मिले। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा हम शिक्षा पर खर्च करेंगे।

इस देश का बजट पांच लाख अस्सी हजार करोड़ है। मोटा मोटा छह लाख करोड़ जिसका 25 प्रतिशत एक बहुत बड़ी रकम होती है जो शिक्षा के ऊपर खर्च कर सकते हैं। हमने 10 लाख नौकरियां देने का प्रावधान बड़ा सोचकर समझकर रखा है। नौकरी मिलने तक पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता हर नौजवान को दिया जाएगा। पराली के निस्तारण के लिए, आवारा पशुओं के लिए सरकार को विशेष कदम उठाने होंगे। बिजली की गारंटी 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। हम यह वादा करते हैं कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।

सरकार बनने पर ठेका प्रथा को यूपी से पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। कौशल विकास योजना के तहत यहां के युवाओं को नौकरी देकर उनको रोजगार के योग्य बनाया जाएगा जिससे उनको यहां से पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। छोटे मोटे रोजगार के लिए बाध्य न होना पड़े। वैभव महेश्वरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर व्यापारी का उत्पीड़न 0 रेड पालिसी लोकर दूर किया जाएगा। सभी बाजारों में मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम सरकार की तरफ से किया जाएगा। पीने का पानी, साफ-सफाई हो या फिर पार्किंग की व्यवस्था हो। व्यापारियों पर से वैट की नोटिस की देनदारी के सारे मुकदमों को वापस लिया जाएगा।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

16 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

16 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

16 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.