उत्तर प्रदेश

मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

  जौनपुर। 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर  कई समितियों द्वारा अभियान चलाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।  पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक तथा समिति के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कई गांव में पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा काफरपूर से मतदाता जागरूकता रैली प्रारंभ हुई जो पतहना, मिर्चा गांव से होते हुए जफराबाद विधानसभा के दुधौरा, आरा गांव तक चलाई गई। इस दौरान समिति के तमाम कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने अधिकार तथा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में मल्हनी बाजार में समिति के कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए मतदाता जागरूकता पत्र बांटा। इस दौरान समिति के संस्थापक शिवा वर्मा ने लोगों को 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं, बल्कि आपकी शान है। देश की पहचान है। लोकतंत्र की जान है और आपके अधिकार का सम्मान है, इसलिए हम सब मिलकर लोकतंत्र का सम्मान करेंगे तथा निर्भय होकर मतदान करेंगे। इस अभियान मे पंकज यादव, अभिषेक, विकास यादव, अंकित सोनकर, कल्लू यादव, विजय यादव समेत समिति के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

5 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

6 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

6 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.