मेरठ

वांटेड मेरठ में डाक्‍टर बनकर कर रहा था मरीजों का इलाज

  • संवाददाता, मेरठ

मुंबई और दिल्ली पुलिस का वांटेड मनीष कौल दो साल से शहर में फर्जी डाक्टर विक्रांत बनकर छिपा हुआ था। जिसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को शुभकामना हास्पिटल से मरीज देखते समय गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली की मशहूर महिला डाक्टर से शादी रचाकर 70 लाख भी ठग चुका है।

दो साल पहले वह मुंबई में पुलिस पर फायर कर हिरासत से भाग गया था। शुक्रवार को दिल्ली द्वारिका क्राइम ब्रांच के एसीपी गिरीश कौशिक की टीम ने नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित शुभकामना हास्पिटल से डाक्टर विक्रांत भगत उर्फ मनीष कौल को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी की टीम ने बताया कि विक्रांत का असली नाम मनीष कौल है, जो हर शहर में पहचान छिपाने के लिए नाम बदल देता है। उसके खिलाफ दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और हरियाणा में करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली के मोतीनगर थाने से धोखाधड़ी के मुकदमे में कोर्ट से वारंट हो चुका हैं, जबकि कीíत नगर थाने में पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा दर्ज है।

दिल्ली पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई। पत्‍नी ने दर्ज कराया था मुकदमा: दिल्ली में मनीष कौल पर उसकी महिला डाक्टर पत्नी ने मोतीनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 2018 में कीर्तिनगर थाने में पिस्टल से हमले का मुकदमा दर्ज कराया।

इस मुकदमे में मनीष कौल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले मनीष कौल पर मुंबई में एमडी की फर्जी डिग्री हासिल करने का मुकदमा चल रहा था। इसी मुकदमे में मनीष कौल को दिल्ली के कीíत नगर थाने की पुलिस 27 नवंबर 2019 को मुंबई ले गई थी।

तभी आरोपित मुंबई वसई रोड पर पुलिस पर फायरिंग कर हिरासत से भाग गया था। बाद में मेरठ आकर मनीष कौल ने फर्जी डाक्टर विक्रांत भगत बनकर तेजगढ़ी पर क्लीनिक खोल लिया। यहां आरोपित आनंद अस्पताल, शुभकामना हास्पिटल, जगत अस्पताल व पारस अस्पताल में मरीजों को इलाज कर रहा था।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.