उत्तर प्रदेश

Ward 16 Election Muzaffarnagar: विवेक गर्ग को मिल रहा भारी समर्थन

Ward 16 Election Muzaffarnagar: निकाय चुनाव का दौर शुरू हो गया है और ऐसे में पार्टियों ने डोर टू डोर कैंपेनिंग शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार चुनाव में जनता के बीच जाकर लोगों से जन समर्थन हासिल करते हुए प्रत्याशी विकासवाद की बात कर रहे हैं। इससे पहले के चुनाव में लोग बातें तो करते थे लेकिन वह कॉन्फिडेंस नहीं दिखाई देता था जो इस बार दिखाई दे रहा है।

राजनीति की दृष्टि से किसानों का गढ़ माने जाने वाला क्षेत्र मुजफ्फरनगर इन दिनों राजनीतिक रंगों से सराबोर है। यहां नगर पालिका परिषद के चुनाव में विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है और ऐसे में अब जनसमर्थन हासिल करने का दौर शुरू हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी ने कई वार्ड में अपने प्रत्याशियों को मजबूती से कैंपेनिंग करने की सख्त हिदायत दी है। वार्ड 16 की बात करें तो यहां पर पूर्व में भी सभासद रह चुके विवेक गर्ग कहते हैं कि उनका प्रत्याशी बनना जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है।

Ward 16 Election Muzaffarnagar: पहले भी रह चुके हैं सभासद

भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 16 से सभासद के प्रत्याशी विवेक गर्ग 2012 से 2017 कार्यकाल के दौरान सभासद रह चुके हैं और उन्होंने बताया कि, वे अपने कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड तोड़ 9 करोड रुपए का विकास कार्य कराये थे। इस बार भी जनता ने अपना आशीर्वाद व सहयोग प्रदान किया तो वार्ड को आदर्श वार्ड में स्थापित कर एक नई मिसाल कायम करेंगे।

विवेक गर्ग ने बताया कि वार्ड में मौजूद विभिन्न पार्कों का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण, सड़कों को दुरुस्त कराना, वार्ड में स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता के तौर पर लागू कराना, टैक्स व्यवस्था को सरल बनाने जैसा कार्य उनकी प्राथमिक लिस्ट में शामिल है।

वार्ड के विभिन्न कालोनियों से लोगों ने विवेक गर्ग को पहले ही समर्थन दे दिया है और अब उनके जनाधार को मजबूती प्रदान करने के लिए वार्ड वासियों ने प्रत्येक मोहल्ले में कैंपेनिंग शुरू कर दी है।

कुल मिलाकर देखा जाय तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर विवेक गर्ग वार्ड 16 के भावी सभासद बन सकते हैं बशर्तै कि वह जनता तक अपनी बातों को पहुंचाने में कामयाब हो जाएं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

5 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.