देश

हमको नहीं बनना विपक्षी गठबंधन का संयोजक : नीतीश कुमार

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों के ”आई.एन.डी.आई.ए” गठबंधन का संयोजक बनाए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है। दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हमारी कोई इच्छा नहीं है।

नीतीश ने कहा कि हम सबको एकजुट करना चाहते हैं। हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए। हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं। हमलोग तो सबको एकजुट कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है। जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ई लीगल है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, स्व उपेन्द्र नाथ वर्मा की पुत्रवधु एवं विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

6 minutes ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

12 minutes ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.