गाजियाबाद

Weekend Lock-down in Ghaziabad: पशु बेचने गए व्यक्ति की पिटाई

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

Weekend Lock-down in Ghaziabad: मसूरी थानाक्षेत्र में स्थित इंटरनेशनल मीट फैक्ट्री में रविवार सुबह थानाक्षेत्र निवासी फरमान पुत्र जफरयाब अपना पशु(भैंस) विक्रय करने के लिए गया था तो वहां मौजूद फैक्ट्री के कुछ लोगों से पशु लाइन में लगाने को लेकर फरमान की कहासुनी हो गई थी और देखते ही देखते पीड़ित फरमान और उसके साथी के साथ फैक्ट्री के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी थी। जिसमें पीड़ित फरमान के सर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित फरमान का कहना है कि इस मारपीट में उसका पर्स, कुछ नगदी, मोटरसाइकिल की चाबी और जरूरी कागजात भी वहीं कहीं जेब से निकलकर गिर गए हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित फरमान का यह भी कहना है कि लॉकडाउन में उसकी व उसके परिवार की हालत बहुत खराब हो गई हैं। जिसके चलते वह अपने पशु(भैंस) को फैक्ट्री में विक्रय करने के लिए गया था। वहीं, दूसरी तरफ पीड़ित फरमान के साथी का कहना है कि वह पशु बिकवाने का कार्य करता हैं तथा उसकी जेब में 23 हज़ार रुपए की नगदी रखी थी, जोकि इस मारपीट में फैक्ट्री में ही कहीं निकल गई हैं।

आपको बता दें कि पीड़ित फरमान ने फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी बबलू, शाहरुख, इब्राहिम, हाजी फरीद और मैनेजर आरिफ को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी हैं। वहीं, पुलिस ने घायल फरमान का डॉक्टरी परीक्षण करा मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

16 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

17 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.