उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद में उज्वल रमण के जीतने पर अखिलेश ने ये क्या कहा?

  • इलाहाबाद संसदीय सीट से उज्ज्वल रमण सिंह विजयी
  • अखिलेश यादव से आवास पर मिले, मनाया जश्न
  • अखिलेश यादव बोले, शानदार जीत दर्ज की, बधाई

इलाहाबाद संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। अखिलेश यादव उनको बधाई देते हुए बोले कि शानदार जीत दर्ज की है। काफी देर तक उनके बीच तमाम पहलुओं पर बातचीत हुई।

उज्ज्वल रमण सिंह आइएनडीआइए के कांग्रेस उम्मीदवार के तौर इलाहाबाद संसदीय सीट से मैदान में उतरे थे। कांग्रेस 1984 के बाद इस सीट को कभी नहीं जीत सकी थी, लेकिन उज्ज्वल रमण सिंह ने वर्षों से पड़े इस सूखे को दूर करते हुए यहां से जीत दर्ज की।

शुक्रवार सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना हुए। उनके साथ सपा के प्रदेश सचिव विनय कुशवाहा थे। वह सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे। यहां अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह से फोन पर वार्ता की। उज्ज्वल रमण सिंह के विजयी होने पर उनको बधाई दी। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया।

लखनऊ पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय से भी मुलाकात की। शनिवार को दिल्ली में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए वह शाम को रवाना हो गए। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक बुलाई है। इसमें सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा आदि मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के गठबंधन में चुनाव लड़कर इस बार उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उसी के आधार पर इस बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। देखना यह है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में क्या समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ ही चुनाव लड़ेगी या फिर कुछ और प्लान तैयार किया जा रहा है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

5 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.