फीचर्ड

जो भारत ने भी नहीं किया, वो तालिबान ने कर दिया पाकिस्तान के साथ!

  • राजेश अवस्थी (वरिष्ठ पत्रकार)

पाकिस्तान तालीबान के हमलों से इतना परेशान हो गया है कि वो किसी भी कीमत पर सीज फायर चाहता है। पाकिस्तान इसलिए भी ज्यादा परेशान है क्योंकि इस्लाम के नाम पर आधी पाकिस्तानी जनता तालीबान का साथ देने के लिए तैयार है।

आप किसी मक्कार और दुश्मन देश को डरा-धमका और मिटा तो सकते हैं लेकिन उस देश से उसी की गलती उगलवाना कई बार मुश्किल हो जाता है। भारत अगर करने पर आया तो वो पाकिस्तान को एक झटके में नक्शे से मिटाकर इतिहास की किताबों में डाल सकता है। लेकिन जाहिर सी बात है कि भारत पाकिस्तान से ये कैसे बुलवाए कि उसकी दूसरे देशों के साथ क्या सीक्रेट डील्स हैं? लेकिन तालिबान ने चिकनी और चालाकी भरी बातें कर पाकिस्तान से लिखित में यह काम करवा लिया है। इतिहास में पहली बार पाकिस्तान ने परेशान होकर बताया है कि एक विदेशी देश से उसकी क्या सीक्रेट डील हुई है। आपको बता दें कि ये डील भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकती है। दरअसल पाकिस्तान तालीबान के हमलों से इतना परेशान हो गया है कि वो किसी भी कीमत पर सीज फायर चाहता है। पाकिस्तान इसलिए भी ज्यादा परेशान है क्योंकि इस्लाम के नाम पर आधी पाकिस्तानी जनता तालीबान का साथ देने के लिए तैयार है।

यह चीज किसी भी देश के लिए बहुत खतरनाक होती है जब उसके ही लोग दुश्मन से वफादारी करने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए तालिबान ने पाकिस्तान से लिखित में वह सच उगलवा लिया जो भारत शायद नहीं बुलवा पाता। तालिबान के दबाव में पहली बार पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि उसने एक विदेशी देश के साथ ऐसी डील की है जिसके तहत वो विदेशी देश किसी दूसरे देश पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर सकता है। क्योंकि इस डील में साफ-साफ लिखा है कि यह रहस्यमई विदेशी देश जब अपने फायदे के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करेगा तो पाकिस्तान इसमें दखल नहीं दे सकता। यह एक होश उड़ा देने वाला कुबूलनामा है यानि एक ऐसा विदेशी देश है जो हमला करने के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर सकता है और पाकिस्तान उस विदेशी देश को रोक भी नहीं सकता।

अफगानिस्तान ने वार्ता के दौरान पाकिस्तान के सामने दो शर्तें रखी। पहली की पाकिस्तान किसी भी हालत में अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र या लैंड बॉर्डर का उल्लंघन नहीं करेगा। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसमें राजधानी काबुल भी शामिल था। दूसरी शर्ते थी कि पाकिस्तान अपने इलाके का इस्तेमाल अफगानिस्तान के दुश्मनों के लिए नहीं होने देगा। अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान के सेना एवं रक्षा मंत्री के प्रवक्ताओं ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। दोनों पक्षों से अपेक्षा की जाती है कि वे आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए गुप्त संपर्क जारी रखें। हालाँकि, ठोस प्रगति के बिना, सीमा पर झड़पें और कूटनीतिक तनाव जारी रहने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता के प्रयास जटिल हो जाएँगे।

न दोनों शर्तों ने पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ा दी। क्योंकि अब तालिबान ने उस पर वही आरोप मढ़ दिए हैं जो पाकिस्तान हमेशा दूसरों पर लगाता रहा है। तालिबान का ये रुख पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पाकिस्तान अब तालिबान को जिद्दी बताने में जुट गया है। पाकिस्तानी मीडिया ने भी सरकार की लाइन पकड़ ली। जियो न्यूज ने रिपोर्ट दी कि वार्ता इसलिए फेल हुई क्योंकि तालिबान के तर्क अतार्किक और जमीनी हकीकत से अलग हैं। पाकिस्तान का दावा है कि उसने तालिबान को स्पष्ट और सबूत आधारित मांगे दी थी। लेकिन तालिबान ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.