फीचर्ड

कई बड़े नेता राष्ट्रीय लोकदल में कब शामिल होंगे?

  • चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी
  • जयंत चौधरी पदाधिकारियों से ले चुके हैं फीडबैक
  • रालोद अध्यक्ष संगठन की करेंगे ओवरहॉलिंग

लोकसभा चुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पूरे संगठन की ओवरहॉलिंग करेंगे। इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है। इस दौरान निष्क्रिय चल रहे कई प्रमुख पदाधिकारी हटाए जाएंगे।

भाजपा गठबंधन में जाने की तैयारियों के साथ ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले जयंत पूरे संगठन की ओवरहॉलिंग करेंगे। इसके लिए वे लगातार पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे पार्टी में प्रमुख पद लेने के बाद भी निष्क्रिय चल रहे कई प्रमुख पदाधिकारियों को हटाएंगे।

बदले हालात और लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही रालोद में भी हलचल बढ़ी है। हाल के दिनों में जयंत ने पहले प्रदेश अध्यक्ष, फिर सभी नौ विधायकों, फिर प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय पदाधिकारियों, युवा विंग और प्रवक्ताओं की भी बैठक की है। इसमें उन्होंने जहां संगठन के लिहाज से फीडबैक लिया है। वहीं निष्क्रिय नेताओं व पदाधिकारियों की सूची भी मांग ली है।
उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और काम करने और न करने वालों की ग्रेडिंग करने को कहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी है।

जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने इन बैठकों में पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे नेताओं को ही टिकट देने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि इस बीच कुछ अन्य दल के राष्ट्रीय नेता भी रालोद के संपर्क में आए हैं, जिनको जल्द ही पार्टी ज्वाइन कराने की भी तैयारी है।

भाजपा के साथ गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद पार्टी एक बड़ा कार्यक्रम भी करेगी। इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में लगातार बैठकें कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलाव होंगे। वहीं जल्द ही कुछ अन्य दलों के नेता भी रालोद में शामिल होंगे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.