मनोरंजन

कहां गई वीराना की मिस्ट्री गर्ल जैस्मिन जो इस शर्त पर सारे कपड़े उतारने को तैयार थी…

मुंबई,दो गज जमीन के नीचे, 20 साल बाद और वीराना ऐसी हॉरर फिल्में हैं जो 80-90 के दशक के सिनेमाप्रेमियों को अच्छी तरह याद होंगी। फिल्म के भूत जहां लोगों को डराते हैं वहीं रामसे ब्रदर्स की मूवी वीराना की हिरोइन जैस्मिन अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में थी। फिल्म में जैस्मिन की बोल्डनेस भी काफी सुर्खियों में रही।

वीराना में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली ऐक्ट्रेस का असली नाम जैस्मिन धुन्ना था। फिल्म में जैस्मिन पर बुरी आत्मा का साया था जो खूबसूरत लड़की का रूप लेकर मर्दों को रिझाती थी। वीराना के बाद जैस्मिन रातोरात सुर्खियों में आ गईं लेकिन यह मूवी उनकी आखिरी हिट फिल्म बनकर रह गई। वह फिल्म इंडस्ट्री से इस तरह गायब हुईं कि एक रहस्य बन गईं। यहां जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।

वीराना की वो हसीन चुड़ैल
जिसे भी वीराना याद आती है सबसे पहले जेहन में सवाल आता है कि जैस्मिन अब कहां हैं। फिल्म में जैस्मिन ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। वह इससे ज्यादा बोल्ड सीन्स देने के लिए तैयार थीं। उन्हें फिल्म के लिए कपड़े उतारने या किसिंग सीन से कोई परहेज नहीं था। 1987 में एक इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन ने कहा था, अगर लीड हीरो मुझे एक्साइट कर लेता है तो कैमरे के सामने अंग प्रदर्शन में कोई गुरेज नहीं, मुझे किस करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। अगर राज कपूर जैसा डायरेक्टर मिले तो मैं अपने कपड़े भी उतार सकती हूं।

13 साल में किया था डेब्यू
वीराना जैस्मिन की पहली फिल्म नहीं थी। 1979 में फिल्म सरकारी मेहमान से उन्होंने डेब्यू किया था। फिल्म में उनके हीरो विनोद खन्ना था। उस वक्त जैस्मिन की उम्र 13 साल थी। फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद जैस्मिन मॉडलिंग करने लगीं। इसके बाद 1988 में उन्होंने फिल्म वीराना से वापसी की और दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा गईं।

अंडवर्ल्ड कनेक्शन के थे चर्चे
वीराना के बाद जैस्मिन कहां गईं इसको लेकर कई तरह के चर्चे रहे। कहा जाता था कि जैस्मिन पर अंडरवर्ल्ड की नजर थी। उनकी खूबसूरती पर रीझा दाऊद इब्राहिम उन्हें परेशान कर रहा था। बताया जाता है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी जब जैस्मिन को मदद नहीं मिली तो यूएस चली गईं। हालांकि ये सब गॉसिप गलियारों की ही कही-सुनी बातें थीं। जैस्मिन पर ऑफिशयल बयान श्याम रामसे ने 2017 के एक इंटरव्यू में दिया था।

रामसे ने बताया, कहां हैं जैस्मिन
रामसे बताया था कि जैस्मिन मुंबई में हैं। वह अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनकी मौत का उन पर बहुत गहरा असर हुआ। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। श्याम रामसे ने कहा था कि वह वीराना का सीक्वल बनाएंगे तो जैस्मिन को नई जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली लड़की की मां का रोल देंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.