सेहत

हार्ट-अटैक के अधिकतर शिकार कौन..? महिला या पुरूष

किसमें हार्ट अटैक का खतरा अधिक? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर अध्ययन इस बात की तरफ संकेत देते हैं कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का जोखिम अधिक हो सकता है। पुरुषों में धूम्रपान और तनाव जैसी अस्वास्थ्यकर आदतें इस जोखिम को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं।

जब धमनियों में रुकावट से हार्ट तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है, ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता है, तब हार्ट अटैक आता है। यह जानलेवा भी हो सकता है, इसलिए इसे लेकर अलर्ट रहना चाहिए। एक आम धारणा है कि हार्ट अटैक पुरुषों में ज्यादा आते हैं और महिलाओं में इक्का-दुक्का ही मामले होते हैं, ज्यादातर महिलाएं हार्ट अटैक से सेफ होती हैं। आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है…

एक आम धारणा है कि हार्ट अटैक पुरुषों में अधिक आम होते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। महिलाओं में हार्ट अटैक की संभावना उतनी ही होती है जितनी पुरुषों में। 40 की उम्र तक महिलाएं हार्ट अटैक से बच सकती हैं लेकिन मेनोपॉज वाला पीरियड शुरू होने के बाद इसका खतरा बढ़ जाता है। चूंकि महिलाएं घर में ज्यादा रहती हैं, जिससे वे पुरुषों की तुलना में हार्ट अटैक के ज्यादा रिस्क पर होती हैं। हांलाकि, महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग हो सकते हैं। उनमें हार्ट अटैक के आम लक्षणों में सीने में दर्द या परेशानी, सांस लेने में कठिनाई, पीठ, जबड़े या बांह में दर्द, चक्कर आना या बेहोशी भी शामिल है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं में हार्ट अटैक के कारण पुरुषों से अलग हो सकते हैं। उनमें हार्ट अटैक के मुख्य कारणों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, मोटापा और धूम्रपान शामिल हैं। हार्ट के मरीज तरह-तरह के विटामिन्स लेते हैं। उनका मानना है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि विटामिन्स शरीर के लिए बेहद जरूरी है लेकिन हार्ट अटैक से उसका कोई लेना-देना नहीं है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस खतरनाक कंडीशन से बचा जा सकता हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

8 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

8 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.