नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे अजय ने गुरुवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कांता प्रसाद को बेहोशी की हालत में पाया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शराब पीकर खा लीं नींद की गोलियां
अजय ने बताया कि, ‘कांता प्रसाद गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर से निकल गए थे. उस वक्त वे काफी परेशान थे। पता चला कि बाबा ने शराब पीकर नींद की गोलियां खा ली हैं, और लोगों से माफी मांगते हुए अपने ढाबे में आकर सो गए जब हमने देखा तो वो बेहोश थे, फिर उनको करीब शाम साढ़े 5 बजे हॉस्पिटल ले जाया गया अभी हालत सही नहीं है।
कांता प्रसाद ने क्यों किया सुसाइड?
अजय ने बताया कि, ‘यूट्यूबर गौरव वासन और बाबा के बीच जो विवाद हुआ था उसकी वजह से लोग मेरे पापा को ताने मारते थे। लोगों की गालियां सुन-सुनकर वो परेशान हो गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.