फीचर्ड

क्या यूपी उपचुनाव में कामयाब होगा अखिलेश का पीडीए फार्मूला?

उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले का इम्तहान होना है। उनके पीडीए का मतलब है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। यह पहली बार है, जब समाजवादी पार्टी ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि उसको अगड़ी जातियों के वोट नहीं चाहिए। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है, जब इस तरह किसी जाति या समुदाय को अलग करके वोट मांगने की सियासत हुई है। भाजपा ने भले सिद्धांत तौर पर नहीं कहा है लेकिन उसकी पार्टी के अनेक नेता खुले मंच से कह चुके हैं कि उनको मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए। इसी तरह एक समय था, जब बहुजन समाज पार्टी ने ‘तिलक, तराजू और तलवार इनको मारे जूते चार’ का नारा दिया था। बिहार में लालू प्रसाद ने की पार्टी भी एक समय ‘भूराबाल साफ करो’ कहा करती थी, जिसका मतलब चार अगड़ी जातियों के सफाए से था। हालांकि वक्त के साथ बसपा, राजद आदि पार्टियों ने सीख लिया कि किसी भी जाति की खिलाफत करके राजनीति करना ठीक नहीं है।

हैरानी है कि अखिलेश यादव अब उस रास्ते पर चले हैं, जिस पर 1995 में लालू प्रसाद और कांशीराम व मायावती चले थे। उनके 30 साल के बाद अखिलेश वह राजनीति आजमा रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में इसका प्रयोग किया था। विधानसभा के उपचुनाव में वे दो कदम आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने नौ सीटों में से चार पर मुस्लिम, तीन पर पिछड़ा और दो पर दलित उम्मीदवार उतारा है। उन्होंने एनसीआर की गाजियाबाद सीट पर भी दलित प्रत्याशी उतारा है। अब यह देखना है कि नौ उम्मीदवारों में 45 फीसदी मुस्लिम, करीब 30 फीसदी पिछड़ा और करीब 25 फीसदी दलित का समीकरण कैसे काम करता है? पिछले दिनों एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में अखिलेश यादव से इस बारे में पूछा गया था कि उन्होंने इतने मुस्लिम क्यों उतारे हैं तो वे अपने पीडीए में के ए का मतलब आधी आबादी समझाने लगे थे। हालांकि इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं ली। बहरहाल, अगर लोकसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी उनका पीडीए का समीकरण काम करता है तो भाजपा को सवा दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना होगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

7 hours ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

7 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

7 hours ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

7 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

12 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

1 day ago

This website uses cookies.