उत्तर प्रदेश

व्यापारियों के सम्मान के लिए हमेशा रहूंगा समर्पित- विनोद सिंह

सुल्तानपुर। रविवार को शहर के एक मैरिज लान में सराफा व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । यहां मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सुल्तानपुरपूर्व मंत्री विधायक विनोद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की । सभी अतिथियो का सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी , महामंत्री नवीन अग्रहरी , कोषाध्यक्ष लक्खी चंद्र सोनी व विनय बरनवाल ने माल्यार्पण कर तिलक लगाकर स्वागत किया । यह पूर्व मंत्री ने सभी व्यापारियों का बीते विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन देकर विजई बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है भाजपा सरकार व्यापारियों के मान सम्मान के लिए संकल्पित है । जिले भर के व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले है । वे व्यापारियों की समस्याओं को निवारण करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे । उन्होंने सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया । यहां बालाजी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर मौजूद लोग शाम तक आनंद में डूबे रहे । सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सब को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरी , महामंत्री संजय लोहिया , कोषाध्यक्ष विनय कुमार वरनवाल , जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल , जिला महामंत्री प्रविंद्र भालोतिया ने भी मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके पर किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक सागर कसौधन , महामंत्री गया प्रसाद अग्रहरी , कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल , दया शंकर शेरू मौजूद रहे । कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी , महामंत्री विनोद सोनी , कोषाध्यक्ष नीरज सोनी , राजेश अग्रहरी , कमल कौशल , गणेश अग्रहरि , प्रमोद गुप्ता , दीनदयाल सेठ , ऋषि कांत अग्रहरि , वरुण कुमार सर्राफ , राजीव अग्रहरि , विक्की जयसवाल , सुरेश सोनी संजय कौशल , सुनील सोनी, दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे ।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.