देश

क्या चुनाव आयोग राहुल गांधी पर मुकदमा दायर करेगा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपने विवाद को चुनाव आयोग कहां तक ले जाएगा? राहुल गांधी तो इसे आगे तक ले जाने के लिए तैयार हैं। वे तो कह रहे हैं कि अभी जो हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है। यानी वे और भी खुलासे करने वाले हैं। वे चुनाव आयुक्तों को धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग में काम करने वालों को धमका रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बिहार में काटे गए 65 लाख नामों की सूची जारी करने का आदेश देने के बावजूद मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में विपक्षी पार्टियां एसआईआर पर चर्चा की मांग नहीं छोड़ रही हैं और न उस पर चल रहा प्रदर्शन धीमा पड़ रहा है। राहुल गांधी बिहार में दो हफ्ते की यात्रा कर रहे हैं।

तभी सवाल है कि चुनाव आयोग क्या करेगा? क्या चुनाव आयोग एक हफ्ते में हलफनामा देकर शिकायत करने या देश से माफी मांगने की बात करके चुप रह जाएगा? गौरतलब है कि रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोनों आयुक्तों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें कहा था कि राहुल गांधी या तो एक हफ्ते में हलफनामा देकर मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत करें या देश से माफी मांगे। राहुल ने दोनों काम करने से मना कर दिया है। राहुल ने कहा है कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है और माफी मांगने के सवाल पर उनकी पार्टी कह रहे हैं कि वे गांधी हैं और गांधी माफी नहीं मांगते।

तभी सवाल है कि चुनाव आयोग उनकी शिकायतों को निराधार बता कर खारिज कर देगा या बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए उनके ऊपर मुकदमा करेगा? जानकार सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग के खिलाफ दिए गए बयानों, धमकियों और निराधार शिकायतों को लेकर आयोग उन पर मुकदमा कर सकता है। लेकिन दूसरी ओर आयोग को यह सुझाव भी दिया जा रहा है कि मुकदमा करने से राहुल और विपक्षी पार्टियों कि शिकायत पर ज्यादा फोकस बनेगा, जो ठीक नहीं है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में दायर विशेष याचिका खारिज कर दी है। एसआईआर के मामले में भी अदालत का रुख उसे रद्द करने वाला नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि 21 अगस्त को संसद का सत्र खत्म होने के बाद सारा फोकस उप राष्ट्रपति चुनाव पर हो जाएगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.