देश

1 मिनट में दे दूंगा इस्तीफा: सत्यपाल मलिक

किसान आंदोलन को लेकर काफी समय से मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सुर काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। वे कई बार किसान मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला कर चुके हैं और इसी कड़ी में एक बार फिर से राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार को निशाने में लिया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार यानी कल जयपुर की एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की छोटी-छोटी कमियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि किसान आंदोलन में अभी तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन मोदी सरकार को इसको लेकर कोई अफसोस नहीं है और ना ही इससे जुड़ा कोई प्रस्ताव पारित किया गया है।

साथ ही सत्यपाल मलिक ने कहा है कि जिन लोगों ने मुझे नियुक्त किया है अगर उन्हें मेरी बातें अच्छी नहीं लगती तो वो इस्तीफा मांगेंगे तो में 1 मिनट में अपना पद छोड़ दूंगा।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश में यह पहला आंदोलन है जिसमें 600 लोग मारे जा चुके हैं कोई जानवर भी मरता है तो दिल्ली के नेताओं का शोक संदेश आ जाता है लेकिन किसान आंदोलन में 600 लोग मर गए पर लोकसभा में एक भी प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। वहीं महाराष्ट्र में आपकी वजह से 5 से 6 लोग मरे जिसका प्रभाव दिल्ली में भी दिखा लेकिन “किसानों के पक्ष में कोई नहीं बोला।”

जयपुर में आयोजित ग्लोबल रेट समिट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दिल्ली के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल पद खोने का डर नहीं है राज्यपाल को हटाया नहीं जा सकता लेकिन मेरे को शुभचिंतक है जो हमेशा तलाश करते हैं। कि मैं कुछ बोले और मुझे पद से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा उन्होंने आगे कहा कि मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं लेकिन मैं यह कैसे देखूं कि किसानों पर जुल्म हो रहा है, उन्हें हराने की कोशिश की जा रही है, उन्हें भगाया जा रहा है। और हम यहाँ अपने पद पर बैठे रहे।

Vipin Gupta

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.