संवाददाता, नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और ऐसे में इस बार सबकी निगाहें हैं कि आखिर कौन-कौन से जरूरी काम इस बार किए जाएंगे। आपको बता दें कि, कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा कर चुकी सरकार सत्र के पहले ही दिन सरकार इन्हें वापस लेने का विधेयक जारी कर सकती है।
शीत कालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल नहीं हुए और आम आदमी पार्टी ने बैठक का बहिष्कार किया। विपक्ष के अलावा बीजेपी के साथ दिखने वाली कई पार्टियों ने भी किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग का समर्थन किया है।
वहीं तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने फ़ायदा कमा रही सार्वजनिक कंपनियों को ना बेचने की अपील की। विपक्षी दलों ने इस बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, पेगासस, महिला आरक्षण बिल, बीएसएफ का क्षेत्र विस्तार के मुद्दों को भी ज़ोर शोर से उठाया।
सर्वदलीय बैठक में कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पेश किए जाने की मांग भी की है। शीत्र सत्र से ठीक पहले हुई इस बैठक में वामपंथी दलों ने बैठक में प्रधानमंत्री के न शामिल होने का मुद्दा उठाया।
भारत सरकार ने इस सत्र के लिए कुल 26 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन बिल भी शामिल है। इस विधेयक के ज़रिए भारत सरकार देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल को नियमित करना चाहती है।
दो सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण से जुड़ा विधेयक भी शीत सत्र के दौरान पेश किया जा सकता है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के वेतन में वृद्धि को लेकर भी विधेयक भी लाया जा सकता है। पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल, 2019 पर संसद की संयुक्ति समिति की रिपोर्ट भी सदन में पेश की जा सकती है।
एनडीपीएस (नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस ) में संशोधन का विधेयक भी शीत सत्र के दौरान लाया जा सकता है। नर्सिंग क्षेत्र को नियमित करने का विधेयक भी सरकार के एजेंडे पर रहेगा।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.