जौनपुर

अवैध संम्बन्ध को लेकर महिला की हत्या

जौनपुर

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलांव गांव में शनिवार रात एक महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को तब अंजाम दिया गया जब महिला किसी काम से रात 10 बजे घर से बाहर निकली। परिजनों ने देर रात शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अवैध संबंध में हतया की आशंका है।

मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार है। बेलांव गांव निवासी 42 वर्षीया गीता देवी पत्नी मुन्ना शनिवार रात 10 बजे घर से यह कहकर निकली कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगी।

काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में महिला का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर एक जोड़ी चप्पल मिला और महिला का मोबाइल मिला। छानबीन में मिली जानकारी से पुलिस को अवैध संबंध के चक्कर में वारदात का शक है। गीता देवी के पति मुन्ना की तहरीर पर नन्दू यादव उर्फ नारायण यादव निवासी वलईपुर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी से मृतक महिला से अवैध संबंध थे। उसके पति ने उसी को आरोपी करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.