हरिद्वार, उत्तराखंड में पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी देने वाली महिला आशा भंडारी के पति को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। वह यमुनोत्री में तैनात है। इस बात की पुष्टि खुद आशा भंडारी ने की। इसके विरोध में उन्होंने बच्चों सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही।
बीते रविवार को आशा भंडारी सहित कई महिलाओं ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर अगले रविवार से प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी थी। उन्होंने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया था। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले 2001 बैच के पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.