नयी दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कंगना रनौत के विरुद्ध कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा है कि महिला आयोग ने सुश्री श्रीनेत खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला आयोग ने कहा, “ एनसीडब्ल्यू सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है।
ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें।”
1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…
किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…
क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
This website uses cookies.