उत्तर प्रदेश

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 55 महिलाओं को महिला उत्कृष्टता पुरस्कार

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और रेडियो मेरठ 89.6 एफएम के संयुक्त प्रयासों से नारी शक्ति उत्सव के तहत महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, विशिष्ट अतिथि डॉ अंजू सिंह प्राचार्य शहीद मंगल पांडे गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, चेयरमैन विष्णु शरण, निदेशक डॉ आलोक चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान मेरठ एवं आसपास के जिले से महिला सशक्तिकरण, महिला स्वावलंबन, समाज सुधारक, शिक्षा, उद्यमिता एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली 55 महिलाओं का महिला उत्कृष्टता पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा की महिलाएं सिर्फ घर गृहस्ती को संभालने तक ही सीमित नहीं रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। व्यावसायिक क्षेत्र हो या पारिवारिक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे हर वो काम कर सकती हैं जो कभी पुरुषों के योग्य समझा जाता था। कुछ समय पहले तक जिन व्यावसायिक क्षेत्रों में केवल पुरुषों का ही वर्चस्व हुआ करता था, अब वहां महिलाओं को काम करते देखकर हमें आश्चर्य नहीं होता है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बन जाने के कारण वह अपने ऊपर विश्वास कर, अपने जीवन संबंधी निर्णय लेने लगी हैं।
निदेशक डॉ आलोक चौहान ने बताया की महिला उत्कृष्टता पुरस्कार असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया गया है। यह कठिन परिस्थितियों में एक महिला की हिम्मत की भावना को पहचानता है, जिसने अपने निजी या व्यावसायिक जीवन में साहस की भावना स्थापित की है और महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के मुद्दों को बढ़ाने में एक महिला के अग्रणी योगदान की भी पहचान है।
इस दौरान वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी, मधु शर्मा, रेहान अहमद, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को मिला सम्मान
इस अवसर पर डॉ अनुभूति चौहान, अदिति चंद्रा, कल्पना पांडे, मीरा सिंह,अनीता राणा,संगीता श्रीवास्तव,हिमा अग्रवाल,स्वाति भाटिया,मीनाक्षी राणा, सीए निमिषा अग्रवाल, समिता अग्रवाल,राजरानी शर्मा,आँचल सिंधु,जूही त्यागी,अंजू पांडेय,डॉ नीरा तोमर,डॉ शिखा त्रिपाठी,मानशी भाटी,डॉ प्रीति शर्मा, इंस्पेक्टर नीतू राणा,समीरा खान,सविता प्रजापति,डॉ सोनिया गुप्ता, अलका चौधरी, क्षमा चौहान, जगविंदर कौर, सरला, पूनम गोयल, लक्ष्मी सिंह, मृदुला शर्मा, राजेश भुल्लर, वंदना यादव,कादंबरी कौशिक,तन्वी आदि महिलाओं को सम्मान मिला।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

5 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

5 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.