कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी की रीढ़: डॉ. रागिनी सोनकर
शाहगंज/जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के नदियांव स्थित आवास पर दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विधायक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होते हैं। उन्होंने कहा, हमारी जीत और हमारी पहचान कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा से ही संभव हुई है। चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा, मछलीशहर के कार्यकर्ताओं ने जो समर्पण और परिश्रम दिखाया, उसी का परिणाम है कि हमें सदन में जाने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि एक जनसेवक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के सुख-दुख में भागीदार बनना है। “मेरी प्राथमिकता है कि मैं अपने क्षेत्र की जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहूं। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा संकल्प है।
डॉ. सोनकर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी एकजुटता और सेवा भाव से कार्य करते रहें। “हम सबकी एकजुटता से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस अवसर प्रमुख अभिमन्यु, लोरिक बाबूजी, प्रधान तेजबहादुर, जयराम बाबूजी, राजपति, श्यामजी, रईस अहमद, रोहित दुबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.