उत्तर प्रदेश

World Hypertension Day 2021: एपेक्स हास्पिटल ने किया सेमिनार

  • संवाददाता, वाराणसी

World Hypertension Day 2021: एपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर समीपवर्ती चिकित्सकों, चिकित्सीय शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं फैकल्टी हेतु एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के प्रथम सत्र में कार्डियोलोजिस्ट डॉ. जीके राय द्वारा हाइपरटेंशन के परिपेक्ष्य में ह्रदय रोग से जुड़े तथ्यों के विषय में एवं द्वितीय सत्र में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक त्रिपाठी द्वारा हाइपरटेन्सिव इंट्रासेरेब्रल हेमरेज प्रबन्धन के विषय में जानकारी दी गई।

सेशन मॉडरेटर कार्डियक सर्जन डॉ अमित श्रीवास्तव एवं न्यूरोसर्जन डॉ अजय कुमार द्वारा प्रश्नोत्तर काल में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का वक्ताओं द्वारा संतुष्टिपूर्ण उत्तर दिया गया. सत्र में ज़ूम पर 100 प्रतिभागियों सहित यू-ट्यूब एवं फेसबुक पेज पर लगभग 200 से अधिक लोगों ने हाइपर टेंशन के इस लाइव सेशन का लाभ उठाया। वेबिनार का संचालन जी एम प्रोमोशन अमित रंजन एवं किशोर द्वारा किया गया।

World Hypertension Day 2021: एपेक्स हास्पिटल ने किया सेमिनार

World Hypertension Day 2021 पर जानें इसके कारण

  • नींद की कमी
  • मोटापा
  • अत्यधिक गुस्सा करना
  • नॉनवेज का अधिक सेवन
  • तैलीय पदार्थों और अस्वस्थ भोजन का सेवन

हाइपरटेंशन के कुछ साधारण लक्षण-

  • हाइपरटेंशन व उच्‍च रक्‍तचाप होने की स्थिति में व्यक्ति को शुरुआत में सिर के पीछे और गर्दन में दर्द रह सकता है।
  • हाइपरटेंशन के रोगी को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
  • रक्‍तचाप बढ़ने पर व्यक्ति को धुंधला दिखने के साथ पेशाब के साथ खून निकलने की भी समस्या हो सकती है।
  • उच्‍च रक्‍तचाप होने पर सिर चकराना, थकान और सुस्ती जैसे लक्षणों की भी शिकायत हो सकती है।
  • कई बार रात में नींद न आने के साथ दिल की धड़कनों के बढ़ जाने की भी समस्या होती है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.