मेरठ

Yog Vibhag CCS University में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

Yog Vibhag CCS University में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग में योग के विद्यार्थियों के लिये वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देने का क्रम जारी है। Yog Vibhag CCS University में ‘योग फोर वन अर्थ, वन हेल्थ’ कार्यक्रम के अंतर्गत “योग एक सम्पूर्ण जीवनशैली” विषय पर डॉ दीपक कुमार विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य, महाराजा अग्रसेन हिमालयन विश्वविद्यालय, पौड़ी गढ़वाल द्वारा 23 मई को परिचर्चा आयोजित की गई।

Yog Vibhag CCS University में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

डॉ दीपक कुमार ने बताया कि योग कोई व्यायाम पद्धति नहीं है बल्कि योग एक सम्पूर्ण जीवनशैली का मार्ग प्रशस्त करता है। अष्टांग योग के प्रथम अंग यम के अंतर्गत हम सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह पढ़ते हैं। जिसके अन्तर्गत सच बोलना, हिंसा न करना, चोरी न करना, ब्रह्मचर्य का पालन करना और आवश्यकता से अधिक सामान का संग्रह न करना आदि शिक्षा मिलती है। जो आदर्श जीवन के आयाम हैं।

Yog Vibhag CCS University में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

इसके बाद दूसरा अंग नियम में हम शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वर परिनिधान पढ़ते हैं। जिसमें शौच का अर्थ शारीरिक और मानसिक स्तर पर शुद्धि, संतोष का अर्थ अपने पास प्राप्त संसाधन और साधनों में संतुष्टि प्राप्त करना, तप के अंतर्गत व्रत, उपवास आदि आते हैं, स्वाध्याय स्वयं का अध्ययन करना अथवा उन धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन करना जो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हैं और सबसे अंत में ईश्वर प्रणिनिधान इसका अर्थ है कि आपको अपने जितने भी कर्म हैं उनको ईश्वर को समर्पित करते हुए अपना जीवन व्यतीत करना है जिससे अहम की भावना नहीं आती और किसी भी कर्म के परिणाम के लिए आप स्वयं को दोषी नहीं मानते।

Yog Vibhag CCS University में आयोजित इस परिचर्चा में योग विज्ञान विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस परिचर्चा के दौरान विभाग के समन्वयक महोदय प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, सभी शिक्षक डॉ नवज्योति सिद्धू, सत्यम सिंह, अमरपाल, डॉ कमल शर्मा, अंजू मलिक, ईशा पटेल, कुमारी साक्षी मावी उपस्थित रहे।

योग के संबंध में अधिक आर्टिकल पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.