उत्तराखंड

Yogi Adityanath in His Village: मां को किया याद

Yogi Adityanath in His Village: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच वर्ष बाद अपने पैतृक गांव के दौरे पर हैं। अपने घर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने अपने स्वजन के साथ यमकेश्वर में गांव का भ्रमण किया, पूजा पाठ किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने गृह ब्?लाक यमकेश्वर पहुंचे थे। जहां से वह अपने पंचूर स्थित गांव पहुंचे थे। रात को वह अपने पैतृक आवास में ही रुके, उनके लिए यहां एक कक्ष सुरक्षित रखा गया है। गांव में योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन संस्कार में भी शामिल हुए।

बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ अपने नियमित समयानुसार उठे और नित्य कार्यों से निवृत्त हुए। वह अपने परिवार जन के साथ गांव के भ्रमण पर निकले। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने। इस बीच गांव में कई लोग योगी आदित्यनाथ को उनके पुराने नाम अजय कहकर पुकारते नजर आए। योगी आदित्यनाथ विनम्रता के साथ सभी से मुलाकात की।

वह बुजुर्गों को यह भी पूछते रहे कि क्या वह उन्हें पहचान रहे हैं। इस पर ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें कौन नहीं जानता है, वह तो रोजाना उन्हें टीवी पर देखते हैं। जिसको योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। गांव में भ्रमण के दौरान कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते रहे।

सीएम योगी ने बुजुर्गों, बच्चों और ग्रामीणों से दिल खोल कर बातें भी की। छोटे-छोटे बच्चों से सीएम योगी उनकी पढ़ाई के बारें में पूछ रहे हैं। यहीं नहीं, बच्चों को ठीक ढंग से पढऩे की सलाह भी दे रहे हैं। हमेशा स्कूल जाने की नसीहत देने क साथ ही सीएम योगी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी कर रहे हैं। उन्होंने गांव में बचपन में बिताए गए यादों को भी साझा किया। योगी ने गांव की व्यवस्था देखी। गांव वालों से स्कूल, बिजली, पानी आदि मुद्दों पर चर्चा भी की। वह गांव के दूसरे घरों में भी जाकर लोगों से उनका हालचाल जाना।

योगी आदित्यनाथ ने किसी को निराश नहीं किया और सहर्ष उनसे मुलाकात करते हुए फोटो भी खिंचवाई। गांव की गलियों में घूमते हुए योगी आदित्यनाथ अपने बचपन की दिनों में खो गए। भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए। उनसे मिलने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.