मेरठ

योगी मंत्रिमंडल विस्तार : मेरठ से हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक बने मंत्री

  • मेरठ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लखनऊ राजभवन में हुए कार्यक्रम में मंत्रिमंडल विस्तार में सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मेरठ में हस्तिनापुर से पहली बार विधायक बने दिनेश खटीक ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ ली।

आगे जानें आखिर कौन हैं भाजपा विधायक दिनेश खटीक, जिन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिली। 45 वर्षीय दिनेश खटीक मूल रूप से मवाना के फलावदा के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 में पहली बार हस्तिनापुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई।

उन्होंने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को बड़े अंतर से हराया। भाजपा में सक्रिय दिनेश खटीक की पृष्ठभूमि संघ की रही है और वह संघ कार्यकर्ताओं के करीबी माने जाते हें। दिनेश के पिता भी संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। दिनेश 1994 में फलावदा के खंड कार्यवाह बने।

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ ही भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रहा है। परिवार गंगानगर में रहता है। पिछले 4.5 सालों में विधायक रहते हुए दिनेश खटीक के द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई बड़े विकास कार्य कराए गए।

ऐतिहासिक महत्व के द्रोपदी घाट का पुर्ननिर्माण कर सौंदर्यीकरण भी उन्होंने ही कराया है। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया। वर्तमान में जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया। कस्बे के समीप श्री मालीपुर गौआश्रय स्थल बनाया, जिसमें लगभग 600 निराश्रित गोवंश मौजूद हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जितने विकास कार्य भाजपा के विधायक दिनेश खटीक ने कराए, उतने अन्य किसी विधायक ने क्षेत्र में नहीं कराए।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 hours ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

1 day ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

1 day ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 day ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

This website uses cookies.