उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर को योगी की मंजूरी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के अभिसूचना तंत्र को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाते हुए उसके संसाधनों में बढ़ोतरी की गई है। अभिसूचना मुख्यालय के अंतर्गत राज्य सरकार ने सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

यूपी सरकार ने दी सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर को मंजूरी
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के अभिसूचना तंत्र को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाते हुए उसके संसाधनों में बढ़ौतरी की गई है। अभिसूचना मुख्यालय के अंतर्गत राज्य सरकार ने सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस काम के लिए न्यूज एक्सट्रेक्टर सॉफ्टवेयर और डाटाबेस्ड एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर की स्थापना की जायेगी।

एनआईएसजी को नामित किये जाने की स्वीकृति
इस काम में प्रबन्धन सेवा के तहत परामर्शदाता एवं कार्यदायी संस्था के रूप में एनआईएसजी को नामित किये जाने की स्वीकृति सरकार ने दी है। एनआईएसजी केन्द्र सरकार की तरफ से सृजित गैर लाभकारी संस्था है, जो केन्द्र और प्रदेश सरकारों के अलग-अलग विभागों में स्मार्ट गवर्नमेंट में सहयोग करती है। इस संस्था की स्थापना 2002 में कम्पनी अधिनियम के तहत गैर लाभकारी संस्था के रूप में की गयी थी।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दी जानकारी
वहीं इसको लेकर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसकी स्थापना से अभिसूचना विभाग के स्वीकृत प्रस्तावों के क्रियान्वयन में व्यय की बचत होगी साथ ही साथ विश्वनीय एजेंसी द्वारा गुणवत्ता परक ढंग से कार्यों का सम्पादन कराया जा सकेगा।

Vipin Gupta

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

16 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

16 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

16 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.