सुल्तानपुर

Sultanpur News: युवक पर गांव की किशोरी को भगाने का आरोप, बरामदगी के 15 दिन बाद भी नहीं हुआ पीड़िता का मेडिकल

Sultanpur News: सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना अंतर्गत एक चौदह वर्षीय किशोरी को उसके ही गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। चार दिन बाद किशोरी बरामद हुई। जिसे बाल कल्याण समिति ने परिजनों के सुपुर्द किया। लेकिन अब तक न ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। न ही आरोपी पकड़ा गया। जिसकी शिकायत एसपी से की गई है।

घटना गोसाईंगंज थाना अंतर्गत एक गांव की है। पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार बीते 6 सितंबर को उसकी बेटी को गांव का ही रहने वाला अमित बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद स्थानीय थाने पर अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। छह दिन बाद 12 सितंबर को पीड़िता को पुलिस ने बरामद किया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से उसे परिजनों के हवाले किया गया।

आरोप है कि इसके बाद से पखवारे भर का समय बीत गया। लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराना मुनासिब नहीं समझा। यही नहीं आरोप ये भी है कि पुलिस ने अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके बाद थक हार कर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.